फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcyclist critically injured; car mounts the divider

Panipat News: बाइक सवार गंभीर घायल, डिवाइडर पर चढ़ गई कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist critically injured; car mounts the divider
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। समालखा क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसों की दो घटनाएं सामने आईं। भड़ाना की कोठी के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार यासीन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पट्टीकल्याणा गांव के पास पीछे से टक्कर लगने पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में बाल-बाल परिवार बच गया।
विज्ञापन

जींद के जुलाना निवासी यासीन ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फिलहाल दिल्ली के पूठ कलां, रोहिणी में रहता है। वह पानीपत के एक अस्पताल में पथरी का उपचार करा रहे अपने बहनोई से मिलने आया था। उनसे मिलने के बाद वह मोटरसाइकिल से दिल्ली लौट रहा था।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे भड़ाना की कोठी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके बाएं हाथ की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामान्य अस्पताल समालखा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में रिश्तेदार उसे समालखा के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां ऑपरेशन कर उसके हाथ में दो प्लेटें लगाई गईं।

दूसरी घटना पट्टीकल्याणा गांव के पास हुई। पंजाब जा रहे एक परिवार की कार को पीछे से टक्कर लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात सुचारु कराया।

समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि दोनों हादसों की सूचना मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed