फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth getting trapped in drug trafficking in the hope of earning money through shortcuts

Panipat News: शार्टकट से पैसे कमाने की चाहत में मादक पदार्थ तस्करी में फंस रहे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Youth getting trapped in drug trafficking in the hope of earning money through shortcuts
पानीपत। युवा जल्द अमीर बनने की चाहत में मादक पदार्थ तस्करी की राह पकड़ रहे हैं। युवा बिना मेहनत कम समय पर अमीर बनने की चाह रखते हैं। अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए उनको इससे बेहतर रास्ता नजर नहीं आता। इस धंधे में उनको जल्द पैसा तो मिल जाता है लेकिन उनको जीवन का एक बड़ा पड़ाव जेल की सलाखों के पीछे गुजारना पड़ता है। जेल से जमानत पर आने के बाद भी इसी धंधे में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 11 माह में पानीपत पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों में 188 युवाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें 50 प्रतिशत ऐसे आरोपी हैं जिनकी आयु 18 से 25 साल के बीच है। जो दूसरे प्रदेशों से मादक पदार्थ तस्करी इस साल जनवरी व फरवरी में पुलिस ने ऐसे 25 युवाओं को गिरफ्तार किया है जो मादक पदार्थ तस्करी कर जल्द अमीर बनना चाहते थे। अब ये सलाखों के पीछे हैं। यमुना से सटा राणा माजरा गांव नशे की दलदल में फंसा है। राणा माजरा गांव के युवा मादक पदार्थ तस्करी के रास्ते पर जाकर शार्टकट तरीके से अमीर बनने का रास्ता अपना रहे हैं। ये ही रास्ता उन्हें सलाखों के पीछे भी पहुंचा रहा है। राणा माजरा गांव के लगभग 50 युवा मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों में जेल काट रहे हैं। पांच साल में लगभग 50 युवा नशे की दलदल में फंसकर अपनी जान भी गवां चुके हैं। घरों के इकलौते चिराग बुझ रहे हैं। अब उनके परिजन दयनीय हालत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स


बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से हो रही तस्करी

हरियाणा में सबसे अधिक मादक पदार्थ की तस्करी बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से हो रही है। पानीपत के साथ साथ गुरुग्राम व फरीदाबाद भी मादक पदार्थ तस्करी की चपेट में है, क्योंकि यहां सबसे अधिक प्रवासी काम करते हैं। मादक पदार्थ तस्करी में सबसे अधिक प्रवासी शामिल हैं। जिनको काम के लिए पानीपत में आना जाना लगा रहता है। वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए दूसरे प्रदेशों से मादक पदार्थ लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








वर्जन-
एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवा जल्द पैसे कमाने व अमीर बनने के लिए मादक पदार्थ तस्करी के रास्ते पर चलते हैं। उनको तस्कर बहकाते भी हैं। युवा बिना मेहनत कर पैसा कमाना चाहते हैं। जबकि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed