फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth drinks acid at Hari Singh Chowk, condition critical

Panipat News: हरी सिंह चौक पर युवक ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 14 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth drinks acid at Hari Singh Chowk, condition critical
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना तहसील कैंप के हरी सिंह चौक पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे राहुल निवासी वधावाराम कॉलोनी ने संदिग्ध हालात में तेजाब पी लिया। इसके बाद उसने खुद डायल 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक भेज दिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पीजीआई रोहतक पहुंचकर युवक के बयान दर्ज किए हैं। युवक ने गलती से तेजाब पीने की बात कही है।

सोमवार सुबह करीब नौ बजे डायल 112 पर एक युवक ने कॉल कर बताया कि उसने तेजाब पी लिया है। डायल 112 पर तैनात एएसआई रामफल मौके पर पहुंचकर उसे गंभीर हालत में जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। उन्होंने अपना नाम राहुल निवासी वधावाराम कॉलोनी बताया। तहसील थाना कैंप पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर राहुल के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

हरी सिंह चौक पर एक युवक ने तेजाब पी लिया था। पीजीआई रोहतक में पुलिस टीम भेजकर बयान दर्ज किए गए। व्यक्ति ने गलती से तेजाब पीने की बात कही है।
- गोपाल, थाना प्रभारी तहसील कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed