फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies of corona in Khanpur Medical College, 50 new cases found

खानपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना से युवक की मौत, नए 50 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of corona in Khanpur Medical College, 50 new cases found
पानीपत। खानपुर मेडिकल कॉलेज में कोरोना से एक युवक की मौत की खबर है। उधर, वीरवार को कोरोना के 50 नए केस भी मिले। खानपुर में ही शव का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के केस बेशक धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन मौतें लगातार हो रही है। पिछले पांच दिन में चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वीरवार को बापौली के 48 वर्षीय बलदेव की खानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बुखार के बाद 30 जनवरी को उन्हें दाखिल कराया गया था। एक जनवरी को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और वीरवार सुबह उसकी मौत हो गई। ये कोरोना की तीसरी लहर में छठीं मौत है।
विज्ञापन

दूसरी ओर वीरवार को कोरोना के 50 नए केस मिले हैं। इनमें से 16 साल से कम आयु के आठ मरीज हैं। तीसरी लहर में एक साल की आयु के 11 बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वीरवार को 151 लोग कोरोना से ठीक हुए है। 740 लोगों ने अपनी जांच कराई है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 477 रह गई है। फिलहाल किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का रोगी दाखिल नहीं है। तीसरी लहर में 16 से कम आयु के 328 रोगी मिल चुके हैं। इनका रिकवरी रेट 100 फीसदी है। इस लहर में ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, अब तक जिले में 35,788 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34,664 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,58,215 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।

एक माह बाद भी 15-18 आयु वर्ग के 15 प्रतिशत टीकाकरण से वंचित
15-18 आयु वर्ग के पात्रों के टीकाकरण अभियान को एक माह हो चुका है। विभाग ने पहले सप्ताह में ही 58 प्रतिशत पात्रों का टीके की पहली डोज लगवा दी थी। इसके बाद पात्रों ने टीकाकरण केंद्र से दूरिया बना लिया। पानीपत पहली डोज देने के मामले में पहले से दसवें स्थान पर खिसक गया। अब भी 15 प्रतिशत पात्रों को टीके की पहली डोज नहीं लगी है। अब तक 49,522 को टीके की पहली डोज लग चुकी है। अब भी वहीं दूसरी ओर अब तक महज 4502 स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर ने बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज ली है। जिले में कुल स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर साढ़े 17 हजार हैं। अब जिले में पात्रों की संख्या के मुकाबले 111 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज दी है। 71 प्रतिशत लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
टीकाकरण का आंकड़ा-
15-18 आयु वर्ग: 49,522 को पहली डोज
15-18 आयु वर्ग: 2403 को दूसरी डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,66,774 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 6,99,719 को दूसरी डोज
बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज- 4502
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed