{"_id":"68e6b2dfb293406d6a0e6d84","slug":"youth-dies-in-road-accident-on-gt-road-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145193-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत
Thu, 09 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर- 13-17 में जीटी रोड पर बाबरपुर यातायात थाने के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी किरण ने बताया कि सोमवार रात को उनके पास सूचना आई थी कि बाबरपुर यातायात थाने के पास जीटी रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच की। जांच में अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आया है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन