फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies due to motorcycle collision

Panipat News: मोटरसाइकिल की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to motorcycle collision
मतलौडा। नारा गांव के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से बड़े भाई की छोटे भाई की आंखों के सामने मौत हो गई। मोटरसाइकिल सवार यहां से फरार हो गया। दोनों भाई गांव के अड्डे से पैदल अपने घर की जा रहे थे। मतलौडा थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पर केस दर्ज कर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। नारा गांव निवासी बीरू ने बताया कि वह दो भाई व बहन थे। उसका बड़ा भाई सुनील (34) दिहाड़ी मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीबन 10 बजे वह अपने भाई सुनील के साथ पैदल गांव के अड्डे से नाका से होते हुए अपने घर जा रहा था। वह आगे चल रहा था, पीछे सुनील आ रहा था। इसी वक्त एक मोटरसाइकिल ने सामने से सुनील को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार युवक यहां से फरार हो गया। उसने मौके पर एंबुलेंस बुलाई और सुनील को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed