फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies due to consumption of phenyl under suspicious circumstances

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में फिनायल के सेवन से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to consumption of phenyl under suspicious circumstances
पानीपत। वधावाराम कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फिनायल का सेवन कर जान दे दी। अब तक मृतक के इस कदम के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजनों ने अनुसार उसने शराब पीने के बाद फिनायल पी थी। किला थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान पर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वधावाराम कॉलोनी निवासी रवि (35) कॉलोनी में ही एक फैक्ट्री में काम करता था। वह दो बेटों व एक बेटी का पिता था। 20 नवंबर को रवि बाहर से शराब पीकर घर आया था। यहां उसने फिनायल पी ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देखकर उसका भाई जितेंद्र उसे निजी अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। मंगलवार शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई जितेंद्र ने बताया कि रवि को कोई तनाव नहीं था, न ही घर में किसी तरह का झगड़ा था। उसके फिनायल पीने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed