फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies due to Bolero collision, Panipat

पानीपत: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to Bolero collision, Panipat
शव गृह के बाहर परिजनों के बयान दर्ज करता पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Panipat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रिफाइनरी रोड पर शनि मंदिर के पास बाइक सवार युवक को सामने से तेज रफ्तार बोलैरो ने टक्कर मार दी, हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतक का छोटा भाई भी अपनी दूसरी बाइक पर उसके पीछे-पीछे चल रहा था, पुलिस ने आरोपी बोलैरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घरौंडा के रायपुर जटान निवासी प्रवीन उर्फ मीनू ने बताया कि उसका भाई प्रदीप कुमार (30) रिफाइनरी में चीमा एंड कंपनी में काम करता था। वह दो माह पहले ही नौकरी पर लगा था। वह भी रिफाइनरी में 2जी प्लांट में कार पेंटर का काम करता है। वह वीरवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने पर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

दोनों भाई अलग-अलग बाइक पर थे। उसका भाई प्रदीप उससे आगे दूसरी बाइक पर चल रहा था। जब वह रिफाइनरी टाउनशिप रोड पर शनि मंदिर के पास खिलन मोटर्स के सामने पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार बोलैरो गाड़ी चालक ने प्रदीप को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भाई सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह भाई को संभालने लगा तो आरोपी बोलैरो चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन उसने गाड़ी के नंबर का फोटो ले लिया। उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी और वह भाई को स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवीन ने बताया कि वह चार बहन भाई है, जिनमें दो बहने और दो भाई है। जिनमें प्रदीप सबसे छोटा था। वह शादीशुदा था, पत्नी रीना और दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 10 वर्षीय हर्ष और छोटा खुशहाल है। प्रदीप का 22 मार्च को जन्मदिन था। सदर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed