{"_id":"6169f0090ff0f175b325af20","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-near-jatal-bridge-panipat-news-knl865866143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जीआरपी एसआई ईश्वर ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा दस बजे एक राहगीर की तरफ से सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर शव पड़ा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला, जिसकी आयु करीब 28 साल थी। वह संतरी रंग की टीशर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुआ था। पैरों में चप्पल थीं। उन्होंने शव की तलाशी ली ,लेकिन कुछ नहीं मिला, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।