फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registration was closed an hour early.

Panipat News: एक घंटे पहले बंद कराया पंजीकरण

Tue, 06 Oct 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 06 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Registration was closed an hour early.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। मौसम बदलाव से जिला नागरिक अस्पताल में व्यक्ति खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, पेट दर्द, कान-गले में दर्द के साथ सिर दर्द के मरीज अपेक्षाकृत दस प्रतिशत बढ़ गए हैं। मरीजों ने बताया कि चिकित्सकों ने ओपीडी के समय से एक घंटा पहले ही पंजीकरण बंद करा दिया। ऐसे में मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश होने से सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में सामान्य दिनों से करीब 250 मरीज ज्यादा आए। इसके चलते सुबह से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही लेकिन दोपहर तक भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

कई मरीज बिना पर्ची के ही चिकित्सक के पास जांच के लिए पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ मरीजों को फार्मेसी पर पूरी दवा न मिलने से निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी राज ने बताया कि उन्हें रविवार से सिर में दर्द हो रहा है। इससे वे सुबह आठ बजे ही चिकित्सक से जांच कराने के लिए आई। चिकित्सक ने जांच कर तीन दवा लिखी लेकिन फार्मेसी पर एक दवा ही मिली और दो दवा उन्हें बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ी।
इस संबंध में सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने कहा कि चिकित्सकों को ओपीडी के पूरे समय जांच करने के आदेश दिए गए हैं। यदि पंजीकरण की समस्या हो रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पहले पंजीकरण बंद कराने की भी जांच करवाई जाएगी।


मेरे पति सचिन का कुछ दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। हम सोमवार को पट्टी बदलवाने और चिकित्सक से जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचे। करीब 12 बजे अस्पताल में पंजीकरण कराने के लिए लाइन में लगे। एक घंटा लाइन में लगने के बाद नंबर आया। तब तक चिकित्सक ने पंजीकरण की पर्ची ही बंद हो गई थी। पंजीकरण न होने से चिकित्सक से जांच कराने के लिए बार-बार चिकित्सक कक्ष के चक्कर काटने पड़े। चिकित्सक ने अगली बार पर्ची बनवाकर लाने की बात कहकर जांच की। -मीना देवी, हरि नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed