फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies after being hit by train near Jatal bridge

जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train near Jatal bridge
जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जाटल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

जीआरपी एसआई ईश्वर ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा दस बजे एक राहगीर की तरफ से सूचना मिली कि रेलवे लाइन पर शव पड़ा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला, जिसकी आयु करीब 28 साल थी। वह संतरी रंग की टीशर्ट और नीले रंग की पैंट पहने हुआ था। पैरों में चप्पल थीं। उन्होंने शव की तलाशी ली ,लेकिन कुछ नहीं मिला, फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव को शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed