{"_id":"6a876e1360833cc6ef077d28","slug":"driver-checking-trucks-wheel-crushed-on-gt-road-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162667-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जीटी रोड पर ट्रक के पहिए की जांच कर रहे चालक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जीटी रोड पर ट्रक के पहिए की जांच कर रहे चालक को कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास पीर बाबा के सामने ट्रक के पहिए की जांच कर रहे चालक (35) को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने चाय की दुकान संचालक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सिवाह गांव के अजीज उर्फ सोनू ने बताया कि उसकी पीर बाबा के सामने चाय की दुकान है। मंगलवार को वह अपनी दुकान के सामने बैठा हुआ था। शाम को करीब साढ़े सात बजे उनकी दुकान के सामने एक ट्रक आकर रूका। चालक ट्रक के पहियों की जांच करने लगे। उसी समय दिल्ली की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी बुधवार देर शाम को उपचार के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस के प्रभारी सुभाष ने बताया कि दुकानदार अजीज की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ट्रक चालक के शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है।
-- -- -