फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth crossing the highway dies due to bike collision

Panipat News: हाईवे पार कर रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Youth crossing the highway dies due to bike collision
इसराना। इसराना में रविवार शाम को हाईवे पार कर रहा एक व्यक्ति पानीपत की तरफ से आ रही एक बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए इसराना के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान घायल ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सैफी प्रवीण निवासी गचपरा जिला किशनगंज बिहार हाल निवासी इसराना ने बताया कि वह और उसका 43 वर्षीय पति मोहम्मद नजरुल इसराना में मेहनत मजदूरी करता थे। रविवार को वह पति के साथ कुछ सामान लेने बाजार आई थी। उससे कुछ आगे उसका पति जब हाईवे पार कर रहा था तभी पानीपत की तरफ से आ रही बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल पति को वह इसराना के पास एक निजी अस्पताल ले गई, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मो. नजरुल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक की पत्नी की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed