{"_id":"65de611220468e5b9308c0b4","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bhalour-garhi-panipat-news-c-244-1-pnp1001-114380-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भलौर गढ़ी में युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भलौर गढ़ी में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी भलौर गांव के युवक का ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लगा और न ही एजेंट ने पैसे वापए किए। इससे मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने कई बार एजेंट से अपने पैसे वापस मांगे , एजेंट जल्द वीजा लगवाने का आश्वासन देता रहा। युवक के सब्र का बांध टूट गया और उसने मौत का लगे लगा लिया। मृतक के पिता के बयानों पर बापौली थाना पुलिस ने मामले में एजेंट पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी भलौर गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि वह बेटों व एक बेटी का पिता था। उसका बड़ा बेटा राहुल (23) 12 वीं पास था। करीब एक साल पहले राहुल को विदेश भेजने के लिए कागज तैयार करवाए थे। किसी कारणवश राहुल का ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लग पाया था। रिफूजल होने के कारण राहुल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसके बाद राहुल करनाल के गांव कारसा के रहने वाला एजेंट कुलदीप शर्मा निवासी नीलोखेड़ी से मिला। कुलदीप ने पेपर तैयार करने के नाम पर उस समय 50 हजार रुपये लिए थे। उस वक्त उसने कहा था कि पेपर तैयार होने के बाद उसे साढ़े चार लाख रुपये देकर जाना। कुछ समय बाद कुलदीप पानीपत आया और राहुल से पैसे लेकर चला गया था। इसके बाद कुलदीप से वीजा का स्टेटस पूछा, तो उसने कहा कि फाइल रिफ्यूज हो गई है। राहुल ने उससे रिफ्यूज पत्र मांगा, तो उसने पत्र नहीं दिया। इसके बाद उससे मिलने उसके घर गए तो उसने कहा कि छह माह रुक जाओ, वह फिर से वीजा लगवा देगा। वीजा न लगने पर वह पैसे लौटा देगा। बाद में राहुल ने उससे पैसे मांगे तो उसने फिर रुकने को कहा। इसके बाद से उसने फोन नहीं उठाए। जिससे राहुल मानसिक परेशान रहने लगा। सोमवार शाम को वो घर पर नहीं थे। राहुल ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने इसकी सूचना बापौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर अस्पताल में भिजवाया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी एजेंट कुलदीप पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उसके कारण ही राहुल ने मौत का गले लगाया है।