फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth commits suicide by hanging himself in Jyoti Colony

Panipat News: ज्योति कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 29 Dec 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 29 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in Jyoti Colony
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत की ज्योति कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर अपनी मां की स्टोरी लगाई और अपनी प्रेमिका को इसका मैसेज किया। उन्होंने ऐसा करने से रोका भी। परिवार के लोग पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। उसने दिन में इंस्टाग्राम के स्टेट्स पर पंजाबी गायक सिद्धू मुस्से वाला का गाना भी लगाया था।

उत्तर प्रदेश के शहजानपुर के माहू गांव निवासी रिंकू ने बताया कि उसका चचेरा भाई अनुराग (20) पानीपत में पल्लेदारी करता था। वह बरसत रोड स्थित ज्योति कॉलोनी में रहता था। उसके साथ कई अन्य लोग काम करते थे। अनुराग का भाई चार दिन पहले गांव गया था। अनुराग इसके बाद काम पर नहीं आया। वह उसके न आने का कारण जानने के लिए शनिवार को उसके कमरे पर पहुंचा। यहां कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने दरवाजे को हल्का धक्का दिया तो वह खुल गया। उसने देखा तो अनुराग पंखे के हूक पर फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


कई जगह किया फोन और मैसेज ः पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। उसने आत्महत्या से पहले कई जगह फोन और मैसेज किए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां की स्टोरी लगाई। अपनी प्रेमिका मैसेज कर बताया कि उसका आज आखिरी दिन है। उसने उसको बताया कि वह आत्महत्या कर लेगा। उसकी प्रेमिका ने उसको मना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योति नगर में एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दीपक, प्रभारी, सेक्टर-13-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed