{"_id":"621be07248c73b1cae5829cf","slug":"youth-caught-stealing-handed-over-to-police-panipat-news-knl100368319","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते युवक पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करते युवक पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सनौली रोड सब डिवीजन में 24 घंटे में दूसरी बार चोरी करने घुसे युवक को लाइनमैन ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहली बार में चोरी किए सामान को कबाड़ी को बेच दिया। लाइनमैन ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत में जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह सनौली रोड सब डिवीजन में स्वास्तिक सेंटर में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वह शनिवार को ड्यूटी पर पहुंचा तो उनके सेंटर से बिजली का तार चोरी मिला। वह चोरी होने पर आसपास के लोगों से पूछने के लिए निकल गए। जब वह दोपहर के समय सेंटर पर लौटे तो एक युवक सेंटर से रुपये चोरी कर रहा था। जिसको उसने अपने साथी सौरभ के साथ मिलकर पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान अमर भवन चौक निवासी भारत पुत्र साधुराम के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए तार को सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास ओमी नामक कबाड़ी को बेच दिया।
देखने में नशेड़ी हो रहा था प्रतीत
लाइनमैन ने बताया कि पकड़ा आरोपी नशेड़ी प्रतीत हो रहा था। आरोपी शुक्रवार रात को कुछ सामान चोरी कर ले गया था, जबकि कुछ सामान रह गया था। बचे हुए सामान को आरोपी दोबारा चोरी करने लौटा था। आशंका है कि आरोपी शुक्रवार रात चोरी करते समय करंट भी लगा था, लेकिन फिर भी वह नहीं माना।