फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth Attacked with Sharp-Edged Weapons; Stabbed with a Knife After Refusing to Apologize

Panipat News: धारदार हथियारों से युवक पर हमला, माफी से इन्कार पर घोंपा चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Youth Attacked with Sharp-Edged Weapons; Stabbed with a Knife After Refusing to Apologize
युवक को घेरकर हमला करते हमलावर। सोशल मीडिया - फोटो : samba news
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के में पुरानी रंजिश में तीन-चार युवकों ने साहिल निवासी रामनगर पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर मनमोहन नगर ले गए। जहां पर एक आरोपी ने उसे अपने पैरों में गिराकर माफी मांगने को कहा। इन्कार करने पर छाती पर चाकू से वार किया। वारदात की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। किला थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

रामनगर के साहिल ने बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। रविवार को शाम को वह मेडिकल के पास ही स्थित एक खाली प्लाट में शौच के लिए गया था। जहां पर सुक्का प्लाॅट में पहुंचा और उसके कूल्हे पर चाकू से वार कर दिया। जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो मोटरसाइकिल पर उसका एक अन्य साथी साहिल धोबी भी मौजूद थे। वह उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ मनमोहन नगर हरीश के घर पर ले गए। जहां पर राजाखेड़ी का एक अन्य युवक भी मौजूद था।
विज्ञापन

हरीश के घर के बाहर आरोपियों ने उस पर चाकू, बर्फ तोड़ने वाला सूए और गंडासी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद हरीश ने उसे अपने पैरों पर गिरा लिया और माफी मांगने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो उसकी छाती पर चाकू से वार किया। चिल्लाने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घायल साहिल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसके एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उधर, मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। किला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है। फिलहाल सभी घर से भागे हुए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेश, प्रभारी थाना किला।

युवक को घेरकर हमला करते हमलावर। सोशल मीडिया

युवक को घेरकर हमला करते हमलावर। सोशल मीडिया- फोटो : samba news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed