फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Younger brother fired in Harsh firing, government teacher dies due to elder brother

पानीपत: डीजे पर हर्ष फायरिंग में छोटे भाई से चली गोली, सरकारी अध्यापक बड़े भाई को लगी, मौत

Mon, 28 Mar 2022 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2022 02:15 AM IST
सार

दोनों भाई करनाल के गांव बला से मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव कुराना में बरात के साथ आए थे। डीजे की धुन पर नाच गाने के दौरान चली गोली भाई के सीने में जा धंसी।

विज्ञापन
Younger brother fired in Harsh firing, government teacher dies due to elder brother
मृतक का फाइल फोटो, कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के गांव कुराना में रविवार दोपहर तीन बजे हर्ष फायरिंग में करनाल के गांव बला निवासी सरकारी अध्यापक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब दोनों भाई एक दोस्त की बरात में पानीपत के गांव कुराना आए थे और इस दौरान छोटा भाई लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर रहा था। सूचना पर पहुंची मतलौडा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से करनाल के गांव बला निवासी वीरेंद्र (55) फिलहाल कुरुक्षेत्र में परिवार समेत रहते थे। वह करनाल के गांव मुनक में सरकारी अध्यापक थे। रविवार को वह अपने छोटे भाई हरेंद्र उर्फ नरेंद्र के साथ गांव बला निवासी दोस्त खुर्शीद खान के बेटे बंटी की बरात लेकर गांव कुराना पहुंचे थे।

विज्ञापन

 

डीजे पर नृत्य करने के दौरान दोपहर करीब तीन बजे हर्ष फायरिंग में छोटे भाई हरेंद्र की लाइसेंसी बंदूक से गोली चली जो सीधा वीरेंद्र के सीने में जा लगी। वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पार्क अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे भाई की गांव में चाऊमीन का कच्चा माल बनाने की फैक्टरी
मृतक के चाचा विजय ने बताया कि वीरेंद्र के छोटे भाई हरेंद्र की गांव बला में ही चाऊमीन का कच्चा माल बनाने की फैक्टरी है। इसी के लिए हरेंद्र ने अपना शस्त्र का लाइसेंस बनवाया था। उसके पास 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवाल्वर है। हरेंद्र की फैक्टरी में ही दोस्त खुर्शीद का बेटा बंटी काम करता था जबकि खुर्शीद रोडवेज विभाग में कार्यरत है।

 

पांच साल से कुरुक्षेत्र रह रहे, दो वर्ष पहले बड़ा बेटा गया था इंग्लैंड
विजय ने बताया कि वीरेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे भाई हरेंद्र और रविंद्र हैं। वीरेंद्र के चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी पूजा, फिर संयम, कीर्ति और सबसे छोटा यशविंद्र है। बेटा संयम दो वर्ष पहले स्टडी वीजा पर इंग्लैंड गया था, वह वहीं है। छोटा बेटा यशविंद्र योग टीचर है। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र पांच वर्ष पहले ही कुरुक्षेत्र रहने के लिए गया था और वहीं से मुनक स्कूल तक निजी वाहन से अपडाउन करता था।

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है, परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी मतलौडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed