{"_id":"231c503966e0dda282a2c3f9a02c3e1e","slug":"young-woman-young-man-hit-a-slap-on-the-chase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने पीछा करने पर युवक को जड़ा थप्पड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने पीछा करने पर युवक को जड़ा थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 31 May 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हुडा सेक्टर-11/12 रोड पर एक युवती और एक युवक ने एक-दूसरे को जमकर थप्पड़ जड़े।
युवक युवती के साथ मारपीट कर अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। युवती स्कूटी पर सत्संग समारोह से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हुआ यूं कि सेक्टर-11 स्थित प्राइम एंजल मॉल की तरफ से एक युवती जीटी रोड की तरफ स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी।
उसके पीछे गाड़ी में एक युवक आ रहा था। जीटी रोड के नजदीक ही युवती ने गाड़ी के आगे अपनी स्कूटी को अड़ा दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिया। युवती स्कूटी की तरफ बढ़ने लगी तो युवक गाड़ी से उतरकर बाहर आया और युवती को एक के बाद कई थप्पड़ जड़ दिए।
युवती व युवक के बीच के दृश्य को देखकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए और हंगामा होने लगा। युवक अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने अपनी परिजनों व पुलिस को इसकी सूचना दी। सेक्टर 11/12 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि वह सत्संग से घर लौट रही थी और युवक प्राइम एंजल मॉल से गाड़ी लेकर पीछे लगा था। वह उसको गाड़ी से उल्टा सीधा बोल रहा था। उसने उसको समझाना चाहा तो उसके साथ मारपीट कर दी और धमकी देकर फरार हो गया।