फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young woman

Panipat News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से ठगे 3.71 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Young woman
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। एक गांव की युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर साइबर ठगों ने 3.71 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को लंदन निवासी बताकर महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और कस्टम टैक्स व जीएसटी के नाम पर अलग-अलग खातों में रुपये जमा करा लिए। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक अप्रैल 2026 को इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान यश अग्रवाल नाम के युवक से हुई। उसने खुद को लंदन निवासी बताया और कहा कि उसने उसके लिए महंगे उपहार भेजे हैं। दो दिन बाद दूसरे नंबर से फोन कर खुद को मुंबई एयरपोर्ट के कस्टम विभाग का कर्मचारी बताया गया। कॉल करने वाले ने कहा कि पार्सल में महंगे जेवर, आईफोन और विदेशी मुद्रा है, जिसे छुड़ाने के लिए टैक्स जमा करना होगा।
विज्ञापन

युवती ने पहले 18 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर लगातार रकम मांगी गई। आरोपियों ने यह भी कहा कि पार्सल दिल्ली में पुलिस ने रोक लिया है और भरोसा दिलाने के लिए एक वीडियो भी भेजा। इस तरह युवती से कुल 3.71 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पैसे देने के बाद भी पार्सल नहीं मिला और आरोपियों ने फिर से रकम मांगनी शुरू कर दी तो युवती ने अपनी सहेली से बात की। सहेली के पति ने इसे साइबर ठगी बताया। इसके बाद आठ अप्रैल को पीड़िता ने 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed