{"_id":"6ae895bdb1c1bc98b006a838","slug":"young-scientists-find-solutions-to-major-questions-21-teams-present-research-projects-panipat-news-c-244-1-sknl1016-167034-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बाल वैज्ञानिकों ने खोजे बड़े सवालों के समाधान, 21 टीमों ने पेश किए शोध प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बाल वैज्ञानिकों ने खोजे बड़े सवालों के समाधान, 21 टीमों ने पेश किए शोध प्रोजेक्ट
विज्ञापन
- राजकीय स्कूल सिवाह में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सतत विकास के लिए विज्ञान के नवाचारों पर किया मंथन
- चयनित 10 टीमें 27-28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। किसी ने पर्यावरण संरक्षण का वैज्ञानिक तरीका खोजा तो किसी ने संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के लिए नए विचार प्रस्तुत किए। मौका था 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का, जिसमें जिले के युवा शोधार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित इस कांग्रेस में 21 टीमों ने शोध आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत कर निर्णायक मंडल के सामने अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित 10 टीमें अब राज्य स्तर पर पानीपत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन ने हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के सहयोग से इस आयोजन का संचालन किया। कार्यक्रम जिला परियोजना समन्वयक मनीष गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। इस वर्ष कांग्रेस का मुख्य विषय सततता के लिए विज्ञान में नवाचार रहा। विद्यार्थियों ने इसी विषय के विभिन्न पहलुओं पर आधारित शोध परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एपीसी कुलभूषण जैन, डीएसएस संदीप और विद्यालय प्राचार्य सुरेंद्र कादियान का विशेष योगदान रहा।
जुलाई से शुरू हुई थी तैयारी, 21 टीमों ने लिया हिस्सा
प्रतियोगिता के लिए जुलाई और अगस्त में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिला समन्वयक विकास डागर और जिला अकादमिक समन्वयक सत्यपाल ने जुलाई से ही गाइड शिक्षकों और विद्यार्थियों तक कार्यक्रम से संबंधित दिशा-निर्देश एवं गतिविधियां पहुंचाने का कार्य किया। निर्णायक मंडल में रसायन विज्ञान प्रवक्ता श्रीकांत, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता कुलदीप सिंह और गणित प्रवक्ता रणबीर सिंह शामिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की परियोजनाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा
जिला स्तर पर चयनित टीमें 27 और 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में हिस्सा लेंगी। वहां विद्यार्थी अपने शोध और नवाचारों के माध्यम से जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला समन्वयक विकास डागर ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध की प्रवृत्ति और समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
28 ,29