{"_id":"6ad3aa33e0e78134e105d18e","slug":"young-people-danced-to-the-tunes-of-songs-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166204-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ढोलिड़ा ढोल रे वगाड और नागिन जैसे गीतों की धुनों पर थिरके युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ढोलिड़ा ढोल रे वगाड और नागिन जैसे गीतों की धुनों पर थिरके युवा
विज्ञापन
डांडिया खेलती महिलाएं। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर शनिवार को शहर में डांडिया की जबरदस्त धूम देखने को मिली। शहर में चार बड़े स्थानों पर आयोजित डांडिया नाइट रही। ढोलिड़ा ढोल रे वगाड, म्हाने रमवो डांडिया और नागिन डांस जैसे लोकप्रिय गुजराती व बॉलीवुड गीतों की धुनों पर युवा देर रात तक झूमते नजर आए।
सीए एसोसिएशन और गीता विद्या मंदिर (जीवीएम) स्कूल परिसर में विशेष डांडिया नाइट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जीवीएम स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिमय भजन संध्या से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक स्किट के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश दिया। विद्यालय के चेयरमैन एसपी बंसल ने सबको शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या नम्रता खेर ने विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में धैर्य धारण करने की सीख दी।
43-44