{"_id":"6ad3a9fd3d9e828eab005900","slug":"shyam-teri-kamali-hun-aur-ram-ram-bol-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166202-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्याम तेरी कमली हूं... और राम राम बोल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्याम तेरी कमली हूं... और राम राम बोल...
विज्ञापन
रघुनाथ धाम में भजनों की प्रस्तुति देते साहिल सावरिया। संवाद
भजन संध्या में साहिल सांवरिया के भजनों पर झूमे लोग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम मंदिर में श्री बालाजी हनुमान सेवा समिति द्वारा एक शाम ठाकुर जी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक साहिल सांवरिया ने अपनी सुमधुर आवाज से उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भजन संध्या के दौरान गायक ने राधा-राधा की धुन..., श्याम तेरी कमली हूं..., राम राम बोल रे बड़भागी... और जय जय बजरंग बली...समेत कई लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे प्रांगण में भक्तिरस की बहार ला दी। इन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि रमेश माटा और तिलक छाबड़ा रहे। पार्षद बिट्टू प्रजापत, तरुण छोकरा, अमित नारंग, प्रतीक पालीवाल व गौरव चुघ विशेष अतिथि रहे। मंच संचालन कैलाश नारंग द्वारा किया गया। इस मौके पर मुकेश ग्रोवर, अंशुल शर्मा, मोहित चुग और तरुण मंगला उपस्थित रहे।