{"_id":"6670cd33a990befe0604bc65","slug":"young-one-dies-after-being-crushed-by-car-in-front-of-elder-brother-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119752-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बड़े भाई के सामने छोटे की कार से कुचलने पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बड़े भाई के सामने छोटे की कार से कुचलने पर मौत
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर नांगल खेड़ी के पास बड़े भाई के सामने छोटे को एक कार ने कुचल दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। दोनों भाई काबड़ी रोड स्थित फैक्ट्री में काम कर नांगल खेड़ी अपने कमरे पर लौट रहे थे। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बडे भाई के बयान के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नांगल खेड़ी के पास बंटी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले विनय कुमार ने बताया कि वह अपने छोटे भाई अमोल कुमार (32) के साथ काबड़ी रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। वह दोनों भाई एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। वह रविवार रात को फैक्ट्री से काम कर नांगल खेड़ी स्थित अपने कमरे पर लौट रहे थे। जब वह रात साढ़े 11 बजे जीटी रोड पर नांगल खेड़ी गांव के अड्डे पर पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने अमोल को टक्कर मार दी। कार चालक वहां से फरार हो गया। वह राहगीरों की मदद से अपने भाई अमोल कुमार को जिला नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी कार चालक का पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाए।