फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man was killed by hitting him on head with bottle and brick in a dispute over friendship with

महिला...दोस्ती और हत्या: युवक के सिर में बोतल-ईंट से किए वार, खून से लथपथ पड़ा था शव, CCTV में दिखे पांच आरोपी

Sat, 18 Oct 2025 09:09 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

ये वारदात चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें पांच लोग नजर आ रहे हैं। आरोप हैं मुख्य आरोपी दूसरी कंपनी के ठेकेदार बिरजू ने वारदात से दो घंटे पहले ही कहासुनी में जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
Young man was killed by hitting him on head with bottle and brick in a dispute over friendship with
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के परशुराम चौक पर वीरवार रात 11 बजे देशराज कॉलोनी निवासी युवक सद्दाम (28) की कुछ लोगों ने एक महिला के साथ दोस्ती पर विवाद के कारण सिर में बोतल व ईंट मारकर हत्या कर दी। ये वारदात चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें पांच लोग नजर आ रहे हैं। आरोप हैं मुख्य आरोपी दूसरी कंपनी के ठेकेदार बिरजू ने वारदात से दो घंटे पहले ही कहासुनी में जान से मारने की धमकी दी थी। तहसील कैंप थाना की पुलिस ने हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कुटानी रोड पहलवान चौक के काला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से उत्तरप्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव साहपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुटानी रोड पहलवान चौक पर रहता है। वह तीन भाई हैं। इनमें देशराज कॉलोनी में किराये पर रहने वाले एक भाई सद्दाम की एक राधा नाम की महिला से दोस्ती थी। एक फैक्टरी का ठेकेदार बिरजू भी उसकी महिला से दोस्ती करना चाहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके भाई सद्दाम ने उसको रोक दिया। बिरजू इसके चलते सद्दाम से रंजिश रखने लगा। उसने अपने साथियों के संग वीरवार रात करीब नौ बजे सद्दाम को जान से मारने की धमकी दी थी। सद्दाम वीरवार रात करीब 11 बजे फैक्टरी से स्कूटी पर घर आ रहा था। परशुराम चौक पर बिरजू, कृष्णा, अजय व दो अन्य युवक शराब पी रहे थे। बिरजू ने सद्दाम को स्कूटी रुकवा ली और अपने साथियों के साथ सद्दाम से मारपीट शुरू कर दी और उसके सिर में शराब की बाेतल व ईंट से हमला किया। काला ने बताया कि सद्दाम आठ बच्चों का पिता था। उनकी पत्नी तमन्ना भी फैक्टरी में काम करती है।

विज्ञापन

एक मकान मालिक ने पुलिस को दी सूचना
आरोपी वीरवार रात करीब 11 बजे वारदात अंजाम देकर भाग गए। एक व्यक्ति कुछ देर बाद सामान्य रूप से अपने मकान से बाहर आया था। उनको एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला। उन्होंने इसकी सूचना डायल 12 पर दी। पुलिस ने उनको गंभीरावस्था के चलते जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इसके बाद शव को शवगृह में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी।

परशुराम चौक पर वीरवार रात को एक युवक की सिर में ईंट और शराब की बोतल मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - गोपाल शर्मा, प्रभारी, थाना पुलिस तहसील कैंप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed