फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man standing wearing earphones dies after being hit by train

Panipat News: इयरफोन लगाकर खड़े युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Young man standing wearing earphones dies after being hit by train
पानीपत। जाटल रोड पुल के नीच रेलवे ट्रैक पर खड़े युवक की श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक कान में इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर खड़ा होकर दूसरी ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहा था। इसी वक्त उसी ट्रैक पर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की शिकायत पायलट ने कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मौके से सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक के कपड़ों से बरामद मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेजों से उसकी पहचान कर परिजनों को भी सूचित किया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने शव की पहचान की। शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। जीआरपी ने परिजनों के बयानों के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार शाम बाद का है। मृतक की पहचान पानीपत की तिलक कॉलोनी कॉलोनी निवासी पीतांबर ने बताया कि उसका बेटा सूरज (21) पिछले पांच साल से किशनपुरा में एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। वह चार बेटों का पिता था। जिसमें तीसरे नंबर पर सूरज था।
विज्ञापन

वह रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को काम के बाद घर लौट रहा था। वह अक्सर घर से दुकान आते-जाते कानों में इयरफोन लगाता था। बुधवार को भी वह इयरफोन लगाकर रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी वक्त जींद पानीपत पैसेंजर ट्रेन आ गई। वह दूसरे ट्रैक पर खड़ा होकर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने का इंतजार करने लगा। जिस ट्रैक पर वह खड़ा था, उस ट्रैक पर अंबाला की ओर से श्री शक्ति एक्सप्रेस आ गई। सूरज के कानों में इयरफोन थे। इसलिए उसको ट्रेन का हॉर्न सुनाई नहीं दिया। सूरज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूरज अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed