फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man murdered by stabbing in Panipat, Five youths committed the crime

पानीपत में चाकू मारकर युवक की हत्या: पांच युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, सीमेंट फैक्टरी में ट्रक चालक था मृतक

Wed, 20 Aug 2025 01:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

मृतक अपनी बुआ के लड़के सुनील के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर रजवाहे पर पहुंचे तो आशीष, मोहित अश्विन और उनके दो साथियों ने उन्हें घेर लिया। दो युवकों ने मोनू को पकड़ लिया और एक ने चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Young man murdered by stabbing in Panipat, Five youths committed the crime
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र में नैन गांव में देर रात को पांच युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक सीमेंट फेक्ट्ररी में ट्रक ड्राइवर थे और रात को अपनी बुआ के लड़के के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं और पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इंकार कर दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि वारदात से दो घन्टे पहले फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


नैन गांव के ब्रह्मपाल ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके साले का लड़का मोनू निवासी खरौदी कैथल छह साल से उनके पास रह रहा था। मोनू बिरला सीमेंट फैक्टरी में ट्रक चालक थे। मंगलवार रात को वह अपने अपनी बुआ के लड़के सुनील के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर रजवाहे पर पहुंचे तो आशीष, मोहित अश्विन और उनके दो साथियों ने उन्हें घेर लिया। दो युवकों ने मोनू को पकड़ लिया और एक ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल को तुंरत ही इसराना क्षेत्र में एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उनके परिवार पर हमला किया था। मंगलवार को भी वारदात से कुछ देर पहले हत्या की धमकी दी थी। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। डीएसपी नवीन संधू ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed