फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man murdered by stabbing him with screwdriver, body thrown on roadside

Panipat News: पेचकस घाेपकर युवक की हत्या, शव सड़क किनारे फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by stabbing him with screwdriver, body thrown on roadside
पानीपत। जीटी रोड पर रिफाइनरी पुल के पास एक युवक की पेचकस घोपकर हत्या कर दी गई। वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया । युवक की हत्या का शक उसके दोस्तों पर ही है। सदर थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने फिलहाल परिजनों के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आर्य नगर निवासी श्रीपाल ने बताया कि उसका बड़ा बेटा वंश (17) रामलाल चौक पर स्थित पीएस ट्रेडर्स पर सेल्समैन था। वह सोमवार सुबह 10 बजे दुकान पर गया था। इसके बाद वह दोपहर दो बजे खाना खाने के लिए घर आया था। वह खाना खाकर मोटरसाइकिल लेकर काम पर चला गया। इसके बाद वह घर नहीं आया। उनको रात को ढाई बजे पुलिस की कॉल आई। पुलिस ने बताया कि वंश का शव रिफाइनरी रोड पर सड़क किनारे मिला है। वह अस्पताल में पहुंचा। यहां वंश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उन्हाेंने बताया कि वंश अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर गया था। उनके साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोस्तों ने पेचकस घोंपकर उसकी हत्या कर दी और शव को रिफाइनरी पुल के पास जीटी रोड पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर युवक की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी दी थी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया था। पुलिस ने यहां इमरजेंसी वार्ड में मौत सड़क हादसे में होने की बात कही थी। जब डॉक्टरों ने शव की जांच की तो उसके शव पर गंभीर घाव मिले। जो किसी पेचकस जैसी वस्तु के लग रहे थे। डॉक्टरों ने सदर पुलिस थाना प्रभारी को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


वर्जन-
सदर पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के गंभीर घाव हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी पेचकस नुमा हथियार से उसकी हत्या की गई है। फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की धरपकड़ जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed