फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man got his leg amputated under train after fight with his girlfriend in Panipat of Haryana

ये कैसा प्रेम: वीडियो कॉल पर हुई गर्लफ्रेंड से लड़ाई, नशे में युवक ने ट्रेन से कटवाई दोनों टांगें

Mon, 05 Jul 2021 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Jul 2021 10:28 AM IST
सार

पानीपत में एक युवक पर प्यार का ऐसा भूत चढ़ा कि उसने गर्लफ्रेंड को दिखाने के लिए अपनी दोनों टांगें ही कटवा ली। प्रेमी ने जब ये दीवानगी दिखाई, उस समय वह शराब के नशे में था। अब प्रेमी अस्पताल में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन
Young man got his leg amputated under train after fight with his girlfriend in Panipat of Haryana
प्रेमिका से लड़ाई के बाद युवक ने कटवाए अपने पैर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में शराब के नशे में अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहे युवक की किसी बात को लेकर प्रेमिका से तकरार हो गई। तकरार इतनी बढ़ गई कि युवक प्रेमिका को गालियां देने लगा। इसके बाद वीडियो कॉल पर ही प्रेमिका को दिखाने के लिए ट्रेन के नीचे अपनी दोनों टांगें कटवा लीं। लोगों ने जीआरपी को मामले की सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां से युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक 22 वर्षीय युवक शनि मंदिर के पास रेलवे लाइन पर काफी देर से वीडियो कॉल पर किसी युवती से बात कर रहा था। युवक शराब के नशे में था और जोर जोर से आई लव यू सोना सोना कहकर चिल्ला रहा था। कुछ देर बाद युवक को लोगों ने गुस्से में बात करते हुए सुना। युवक सामने वाले को बोल रहा था कि तूने मेरी जिंदगी खराब कर दी, मैं तुमसे इतना प्यार करता हूं। काफी देर तक युवक वीडियो कॉल पर सामने वाले से लड़ता रहा। 
विज्ञापन



इसी दौरान ट्रेन आई तो युवक ने दोनों पैरों को पटरी पर रख दिया। युवक के दोनों पैर टखनों तक कट गए। बेसुध हालत में युवक को सिविल अस्पताल लाया गया। युवक अपना नाम पप्पू बता रहा है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर है और वह बेहोश है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया है। जीआरपी युवक का मोबाइल फोन तलाश कर रही है। इस बारे में जांच अधिकारी ईश्वर का कहना है कि अब तक युवक की शिनाख्त नहीं हुई है। जिन लोगों ने पूरी घटना देखी है उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed