फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man dies, another injured in collision between bikes

Panipat News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Young man dies, another injured in collision between bikes
पानीपत। रिफाइनरी बाईपास पर विराट नगर मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार युवक भी घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर दूसरे मोटरसाइकिल सवार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महाबीर कॉलोनी निवासी परमजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति बलदेव (34) के साथ विराट नगर फेस तीन में रविंद्र के घर किराए पर रहती है। उसका पति मकानों में सीलिंग लगाने का काम करता था।
विज्ञापन

वीरवार रात नौ बजे बलदेव नवां कोट गुरुद्वारा के पास काम करके घर लौट रहा था। रिफाइनरी रोड पर विराट नगर के मोड़ पर जैसे ही घर की ओर मोटरसाइकिल मोड़ने लगा सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। दोनों मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति बलदेव को सिर में काफी चोट आई। वह मकान मालिक रविंद्र के पास दौड़कर गई और वह दोनों कार में बलदेव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बलदेव को मृत घोषित कर दिया। बलदेव की एक आठ साल की बेटी जाह्नवी है। बलदेव परिवार में कमाने वाला इकलौता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed