फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man commits suicide by hanging himself under suspicious circumstances

Panipat News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by hanging himself under suspicious circumstances
पानीपत। उग्रा खेड़ी गांव के रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया। मृतक शुभम कक्षा सात तक पढ़ा था और अविवाहित था। मृतक मेहनत मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में अब उसकी मां और दो छोटे भाई हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक अपने घर में कमाने वाला अकेला था। वह पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके बारे में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। मंगलवार रात को मृतक ने अपने घर की बैठक में चुन्नी से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां मीना के बयान पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता 194 बी के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि अभी तक मृतक के आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। केवल यही पता लगा है कि मृतक काफी दिनों से परेशान था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की मां के बयान पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed