फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man cheated of Rs 5.88 lakh on the pretext of part time job

Panipat News: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवक से ठगे 5.88 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 5.88 lakh on the pretext of part time job
पानीपत। ऑनलाइन टास्क पूरा कर पैसे कमाने का झांसा देकर ठगों ने शांति नगर के युवक से 5.88 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने युवक के पास पार्ट टाइम जॉब के संबंध में मैसेज किया था। फिर उसको अपनी बातों में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन के शांति नगर निवासी राहुल चावला ने बताया कि उसके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया था। मैसेज में पार्ट टाइम जॉब के बारे में लिखा गया था। फिर अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ चेट शुरू कर दी। उसने उसे ऑनलाइन टास्क पूरे कर पैसे कमाने का झांसा दिया। उसने इसके लिए हामी भर दी। उसको ऑनलाइन टास्क मिलने लगे। उसने टास्क पूरे किए तो कुछ पैसे उसके खाते में आए। फिर उससे टास्क पूरे करने के लिए पैसों की मांग की। उससे अलग अलग कई बार में 5.88 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए। इसके बाद उसके पास न तो टास्क आए और न टेलीग्राम पर किसी से उसका संपर्क हुआ। उसको बाद में पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed