{"_id":"67687bccb10b3393090f157d","slug":"young-man-cheated-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-sending-him-to-england-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129444-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर युवक से ठगे 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर युवक से ठगे 10 लाख
विज्ञापन
पानीपत/थर्मल। खुखराना गांव के युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये ऐंठने वाले दो आरोपियों पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपी करनाल के भेणीकलां व सैदापुरा गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने दिसंबर 2023 में युवक से पैसे लिए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
खुखराना गांव निवासी जयभगवान ने बताया कि उसके बेटे निखिल ने करनाल स्थित एल्फा एजुकेशन सेंटर से पीटीई की थी। सेंटर के संचालक करनाल के सैदापुरा गांव निवासी महेश कुमार व करनाल के भेणीकलां गांव निवासी रमन ने निखिल को बताया कि वह छात्रों को विदेश में भेजते हैं।
इन्होंने निखिल को विदेश भेजने का झांसा दिया। इन्होंने उससे भी मुलाकात की। इन्होंने भरोसा दिलाया कि वह निखिल को एक माह में इंग्लैंड भेज देंगे। वहां पर नौकरी भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
वह उनकी बातों में आ गए। इसके लिए 20 लाख रुपये में डील फाइनल हो गई। उन्होंने 29 दिसंबर 2023 को इनके खाते में 10 लाख रुपये भेज दिए।
कुछ दिन बाद इन्होंने कहा कि वह निखिल को कनाडा भेज देंगे, लेकिन इन्होंने वहां भी नहीं भेजा। वह उसे झूठे आश्वासन देते रहे। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे चेक दिए। यह चेक बाउंस हो गए।
उसको तीन बार चैक दिए गए। तीनों बार चैक बाउंस हो गए। जब उसने अपने पैसे मांगे तो इन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद