फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man came to shed ashes in the canal, drowned

Panipat News: नहर में राख बहाने आया युवक, डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Young man came to shed ashes in the canal, drowned
इसराना। डाहर बाईपास पर सिवाह गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर में मां के सामने बेटा नहर में बह गया। दोनों नहर में हवन की राख प्रवाहित करने आए थे। मां ने बेटे का हाथ पकड़ने की कोशिश की भी, लेकिन वो नहीं पकड़ पाई। मां के सामने ही उसका बेटा नहर में डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस यहां मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश शुरू की। अब तक उसका भेद नहीं लगा है।
विज्ञापन


सिवाह गांव निवासी ममता ने बताया कि उन्होंने रविवार को घर में हवन कराया था। हवन के बाद वो अपने बेटे पंकज के साथ नहर में राख प्रवाहित करने आई थी। बेटा पंकज सीढि़यों से नीचे उतरकर नहर में राख प्रवाहित कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वो नहर में गिर गया। उसने पंकज का हाथ पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वो नहीं पकड़ पाई। वो नहर के साथ साथ पंकज के दिखाई देने तक शोर मचाते हुए दौड़ती रही, लेकिन तब तक पंकज डूब गया। उसने यहां लोगों से मदद मांगी। लोगों ने इसराना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिलहाल सिंचाई विभाग से नहर में पानी का प्रवाह कम करने का आग्रह किया है। मां ममता का बेटे के नहर में बह जाने के बाद रो रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed