फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man beaten to death over an altercation with a young man

Panipat News: युवक से कहासुनी पर युवक की पीट-पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death over an altercation with a young man
नागरिक अस्पताल में आरिफ की मौत होने पर विलाप करते परिजन
पानीपत। चांदनी बाग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबैल नाका पर वेटर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी। युवक की वेटर के साथ खाना खाते वक्त कहासुनी हुई थी। युवक के दोस्त ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह युवक के दोस्त ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। नफीस निवासी बबैल नाका ने बताया कि उसका भाई आरिफ (35) पेशे से कबाड़ी था। रविवार को नफीस अपने दोस्त राजू के साथ अपने काम पर गया था, लेकिन वहां से नहीं लौटा।
विज्ञापन

साथी ने भाग कर बचाई थी जान
उनको सुबह राजू ने बताया कि रविवार शाम को वे साथ थे। वे नाका पर प्रेमी ढाबे में खाना खाने गए थे। खाना खाते समय आरिफ की चौटाला नाम के वेटर के साथ कहासुनी हो गई। वेटर ने कॉल करके चार दोस्तों को बुलाया। ये दो मोटरसाइकिल पर चार युवक आए। चारों ने आते ही आरिफ पर डंडों से हमला कर दिया। उसने यहां से भागकर अपनी जान बचाई। ये आरोपी किसी गैंग से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप
राजू को सुबह पता लगा कि आरिफ की मौत हो गई है। नफीस का आरोप है कि वो आरोपियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को चांदनी बाग पुलिस थाना में गए थे। यहां पुलिस उन पर दबाव बना रही थी कि वे ये लिखकर दें कि आरिफ आठ दिनों से बीमार था, इस कारण उसकी मौत हुई है। उन्होंने ये लिखने से इंकार कर दिया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।


वर्जन
मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। सोमवार सुबह तक शव अज्ञात था। अब उसकी पहचान हुई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
कर्मबीर सिंह, थाना प्रभारी, चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed