{"_id":"67119a1a3270373eef08d424","slug":"young-man-beaten-and-kidnapped-for-trying-to-intervene-in-a-fight-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126009-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: झगड़े में बीच बचाव कराने पर मारपीट कर युवक का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: झगड़े में बीच बचाव कराने पर मारपीट कर युवक का किया अपहरण
विज्ञापन
पानीपत। उझा गांव में झगड़े में बीच बचाव कराने पर छह युवकों ने घर में घुसकर युवक को बुरी तरह से पीटा। आरोपी युवक का अपहरण कर ले गए। इन आरोपियों में एक पीड़ित का छोटा भाई भी है। अब तक पीड़ित का सुराग नहीं लगा है। पीड़ित की पत्नी ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उझा गांव निवासी प्रिंयका ने बताया कि उसके देवर आकाश की बुधवार को उनके गांव के ही सुखबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। दोनों बीच फिर हाथापाई हो गई। उसके पति मनोज ने दोनों में बीच बचाव करवा दिया। वीरवार को उसका पति मनोज अपने तीनों बच्चों के साथ मकान में सो रहा था। दोपहर करीबन 12 बजे उसका देवर विकास, शंटी , महेंद्र, कृष्ण, कालिया व अनिल उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। सभी गंडासी हथियार लिए हुए थे। इन्होंने दरवाजे पर लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया और उसके पति के साथ मारपीट की। यह सभी उसके पति मनोज का अपहरण कर कार में ले गए। जब उसको इस घटना का पता चला तो उसने अपने स्तर पर पति मनोज की काफी तलाश की लेकिन उनका भेद नहीं लगा। उसे भय है कि कहीं उसके पति के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तार हो उसके पति को छुड़ाया जाए।
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा।