फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man attacked with knives on suspicion of talking to sister

Panipat News: बहन से बातचीत के शक में युवक पर चाकुओं से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knives on suspicion of talking to sister
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव-सेक्टर 24 रोड पर तीन युवकों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने युवक पर उसकी बहन से मोबाइल पर बात करने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला किया और मोबाइल भी तोड़ दिया। युवक के चेहरे व पेट पर हमला कर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए । जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत फिलहाल चांदनी बाग थाना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन


उग्राखेड़ी गांव निवासी दीपक उर्फ रितिक ने बताया कि वो पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह बुधवार शाम सात बजे घर लौटा था। इस दौरान उसके पास गांव के एक युवक की कॉल आई। उसने उसे जरूरी काम होने की बात कहकर सेक्टर 24 रोड पर बुलाया। वह अपने दोस्त मोहित के साथ वहां पहुंचा, कुछ देर बाद मोहित वहां से चला गया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। एक युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसकी बहन से मोबाइल पर बात करता है। इस पर उसने आरोपों को निराधार बताकर अपना मोबाइल युवकों को दे दिया उन्होंने मोबाइल हाथ में लेकर तोड़ दिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। उसके चेहरे व पेट पर कई बार चाकू मारे गए। वो उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फिलहाल उसने पुलिस को बयान दर्ज नहीं कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed