फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young boy died in road accident at Panipat

मातम में बदली खुशियां: सड़क हादसे में युवक की मौत, नौ दिन बाद पढ़ाई के लिए जाना था विदेश

Mon, 20 Oct 2025 09:45 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 09:45 AM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में 19 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। युवक पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाला था। युवक की 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड की फ्लाइट थी। ऐसे में खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन
Young boy died in road accident at Panipat
Accident demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रहे शिक्षक के बेटे पुष्कर उम्र 19 साल और उसके दोस्त की बाइक को शनिवार शाम गंदा नाला सेक्टर-18 के पास कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पुष्कर की मौत हो गई। वहीं, उसका दोस्त निश्चल फूलिया गंभीर रूप से घायल हो गए। पुष्कर को न्यूजीलैंड जाना था। युवक की 28 अक्तूबर की फ्लाइट थी। इस कारण वह विदेश जाने से पहले दोस्तों से मिलने गया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। दीपावली और बेटे को विदेश भेजने की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अहर गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह काबड़ी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। वर्तमान में उनका परिवार सेक्टर-7 में रहता है। शनिवार को उनका बेटा पुष्कर अपने दोस्त सेक्टर-18 निवासी निश्चल के साथ बाइक पर अजीजुल्लापुर गए थे। जैसे ही वह गंदे नाले के पास पहुंचे तो उनकी बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्कर और निश्चल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने पुष्कर को मृत घोषित कर दिया। वहीं निश्चल को भर्ती कर लिया जिसकी हालत भी नाजुक बनी है। हादसे की सूचना पर थाना सेक्टर-13-17 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार को पुष्कर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सामान पहुंच चुका था न्यूजीलैंड, 28 को थी फ्लाइट

परिजनों ने बताया कि पुष्कर दो भाई हैं। इसी वर्ष उन्होंने 12 वीं की परीक्षा पास की थी इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा रहे थे। पुष्कर को न्यूजीलैड जाना था। उनका कुछ सामान पहले ही परिजनों ने न्यूजीलैंड एक जानकार के पास पहुंचा दिया था। 28 अक्तूबर को उनकी फ्लाइट थी। इस कारण घर में दीपावली के साथ-साथ पुष्कर के विदेश जाने की भी खुशियां मनाई जा रही थी। पुष्कर भी अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहा था। शनिवार को भी वह कुछ दोस्तों से मिलने के लिए घर से निकले थे लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

गंदा नाला के पास सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हुई है। उसका दोस्त घायल है। मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। -किरण, प्रभारी थाना सेक्टर-13-17

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed