फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paid tribute to Maharshi Valmiki; devised a strategy for the Rohtak Tiranga Yatra.

Panipat News: आप ने महर्षि वाल्मीकि को दी श्रद्धांजलि, रोहतक तिरंगा यात्रा के लिए बनाई रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to Maharshi Valmiki; devised a strategy for the Rohtak Tiranga Yatra.
बैठक करते आम आदमी पार्टी के नेता। स्रोत : पार्टी
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आम आदमी पार्टी (आप) के सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई और रोहतक में तिरंगा यात्रा के लिए रणनीति बनाई है।
इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता एडवोकेट सुरेंद्र अहलावत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्षा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। इन्हें हमें अपने सार्वजनिक जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी की एक नवंबर को रोहतक में आयोजित तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया। करनाल लोकसभा के अध्यक्ष अजय सिंगला और जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा कादियान ने बताया कि पानीपत से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से पार्टी कथित वोट चोरी के आरोपों, चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को प्रमुखता से उठाएगी। नेताओं ने कहा कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव प्रणाली ही लोकतंत्र की रीढ़ है। इस मौके पर करनाल लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र जेसिया, जिला संगठन मंत्री योगेश शर्मा और जिला सचिव अंग्रेज मलिक मौजूद रहे।
36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed