फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   You have got a ransom of 70 thousand rupees to kill you, come home well, today is your last day...

तुझे जान से मारने की 70 हजार रुपये की फिरौती मिली है, घर में अच्छे से मिलकर आना, आज तेरा आखिरी दिन है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
You have got a ransom of 70 thousand rupees to kill you, come home well, today is your last day...
गांव महराणा निवासी एक बीए के छात्र को इंस्टाग्राम आईडी से धमकी भरे मैसेज आए। आरोपी ने लिखा कि तेरे नाम की 70 हजार रुपये की फिरौती मिली है, परिवार से अच्छे से मिलकर आना, क्योंकि आज तेरा आखिरी दिन है। छात्र ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने धमकी को गंभीरता से लेते हुए छात्र को घर से बाहर नहीं जाने दिया और आठ मरला चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव महराणा निवासी अजय पुत्र सत्यवान ने बताया कि उसने हाल ही में बीए की परीक्षा दी है। वह आईबीएम अस्पताल में लैब का काम सीख रहा है। गत 26 अगस्त की सुबह उसने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की थी। उस पर सचिन जाट नाम की आईडी से कमेंट आया कि इनबॉक्स में मैसेज कर। उसने मैसेज किया तो युवक ने कहा कि तेरा टाइम पूरा हो लिया, तेरे नाम की 70 हजार रुपये की फिरौती आई है, हमारे पास तेरा पूरा पता है, तू कहां जाता है, कहां रहता है, किस समय घर से अस्पताल पहुंचता है। आज परिवार से अच्छे से मिलकर आना, उन्हें बोलकर आना कि आज रात तेरी आखिरी रात है। जिसके बाद उसने पिता सत्यवान को सूचना दी।
विज्ञापन

आरोपी ने भेजी कट्टे समेत दो गोली की फोटो, बोला- तेरे भीतर पीतल भरूंगा
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने एक कट्टे के साथ फोटो भेजी। आरोपी ने लिखा कि ये दोनों गोली तेरे मारूंगा और ये सारा पीतल तेरे भीतर भरूंगा।
किसी भी थाने में जाकर काला गैंग के बारे में पूछ लिया
पीड़ित ने आरोपी का नाम और पता पूछने का प्रयास किया तो आरोपी ने लिखा कि किसी भी थाना और चौकी में चले जाना और पानीपत की काला गैंग के बारे में पूछना। पुलिसकर्मी अपने आप तेरे को गैंग के बारे में बता देंगे, कि हम क्या है और कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल नहीं गया तो रात को दोबारा किया मैसेज
आरोपी ने सुबह 10 बजे के बाद रात नौ बजे दोबारा मैसेज किया और लिखा कि तू घर में छिपा रहेगा तो क्या बच जाएगा। चार आदमी बुला लिए हैं, तेरे घर में घुसकर तेरे को जान से मारेंगे। पिता ने बताया कि आरोपी ने अगले दिन सुबह फिरौती वाला मैसेज डिलीट फोर ऐवरीवन कर दिया था, हालांकि उन्होंने कुछ धमकियों के स्क्रीनशॉट ले लिए हैं।
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल और उनकी टीम आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-हेमराज राणा, आठ मरला चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed