पानीपत। जिला आयुष विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए खंड स्तर पर योगाभ्यास शुरू कर दिए हैं। सोमवार को विभाग की ओर से आर्य पीजी कॉलेज, समालखा के वैश्य कॉलेज, मतलौडा के श्रीराम गार्डन और राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 100 पीटीआई और डीपीई को योगाभ्यास कराया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राज कपूर ने बताया कि तीन दिवसीय (18 से 20 मई तक) योग प्रशिक्षण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसमें जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के पीटीआई और डीपीई को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि अब लगातार योग अभ्यास कराया जाएगा। पीटीआई और डीपीई आगे अभ्यास कराएंगे। प्रशिक्षण में आयुष विभाग से योग विशेषज्ञ नीलिमा, डॉ संदीप, डॉ. नितिन, डॉ. जसबीर, डॉ. कुलदीप और आयुष योग सहायकों में संदीप, रिशपाल, दिनेश व दीपक की देखरेख में चल रहे हैं। इस अवसर पर गीता, मंजू, नीरज, सतीश, कुलदीप, प्रवीण, सुमन व पंकज उपस्थित रहे।

आर्य पीजी कॉलेज में योगाभ्यास करते योग प्रेमी। स्रोत : विभाग