फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yashdeep of Dharamgarh village is making his name shine in athletics

Panipat News: धर्मगढ़ गांव के यशदीप एथलेटिक्स में कर रहे नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Yashdeep of Dharamgarh village is making his name shine in athletics
पानीपत। धर्मगढ़ गांव के यशदीप एथलेटिक्स में मेहनत कर पदक हासिल कर रहे हैं। उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 25 पदक हासिल किए हैं। पिता रोशनलाल किसान और मां रेखा देवी गृहिणी हैं। पिता के मार्गदर्शन पर चलकर ही यशदीप पदक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने 2024 दिसंबर में अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चार सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन




साथ ही उन्होंने 2024 नवंबर में दिल्ली में हुई मैराथन में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने 2025 मार्च में रोहतक में आयोजित एथलेटिक्स मीट में रजत पदक हासिल किया है। मात्र 16 साल की उम्र में वह पदक हासिल कर परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन




पिता रोशन लाल ने बताया कि वह पिछले चार साल से लगातार एथलेटिक्स में पसीना बहा रहे हैं। परिवार की ओर से खेलोंं के लिए यशदीप को हर संभव सहयोग किया जा रहा है। वे शुरूआत से ही एथलेटिक्स में रूचि रखते हैं। जिसके लिए उन्होंने उसे मार्गदर्शन कर खेलोंं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ी यशदीप ने बताया कि वह बचपन से ही एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे हैं। पिता के मार्गदर्शन के बाद ही उन्होंने खेल में मेहनत करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना प्रारंभ कर दिया। वह चार सौ, आठ सौ मीटर और दस किलोमीटर की मैराथन के धावक है। उन्होंने बताया कि वह गांव के ही राजकीय स्कूल में स्थित मैदान में सुबह-शाम अभ्यास कर रहे हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली मैराथन के लिए अभ्यास कर रहे हैं। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना ही उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed