फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yarn and Textile Traders Association formed by traders; pledge taken to safeguard traders' interests.

Panipat News: व्यापारियों में गठित की यार्न एंड टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन, व्यापारियों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Yarn and Textile Traders Association formed by traders; pledge taken to safeguard traders' interests.
यार्न एंड टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक को संबो​धित करते उद्यमी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड स्थित एक होटल में यार्न कारोबार से जुड़े व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से एक नया संगठन तैयार किया गया। इसका नाम यार्न एंड टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन रखा है। बैठक में क्षेत्र के लगभग 50 से 60 प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित प्रधान संजय गुप्ता ने कहा कि इस संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करना है। वाइस प्रेसिडेंट विकास गोयल ने कहा कि यदि किसी व्यापारी भाई के साथ कोई अप्रिय घटना या समस्या होती है, तो संगठन 24 घंटे उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रदीप बंसल ने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि किसी भी विभाग के अधिकारी का व्यापारियों पर अनुचित दबाव न रहे, ताकि वे बेखौफ होकर अपना कारोबार चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव अंकुश जिंदल ने कहा कि व्यापारियों के उत्पीड़न या किसी अधिकारी की मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसके लिए मुख्यमंत्री तक गुहार लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर कैशियर सुशील गर्ग, महावीर बंसल, धनराज बंसल, अशोक कुमार, शिवकुमार बंसल, गौतम जैन, नीरज गोयल, धीरज गोयल, राजकुमार गर्ग, राजेंद्र गर्ग, पवन गोयल, अक्षय जिंदल, संजय गोयल, अनुराग तायल और मोहनलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed