फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna's water level started rising, rescue arrangements were incomplete

Panipat News: यमुना का बढ़ने लगा जलस्तर, बचाव के इंतजाम अधूरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level started rising, rescue arrangements were incomplete
पानीपत। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर अब बढ़ने लगा है। दो दिन में ही यमुना नदी के जल स्तर में चार गुणा की वृद्धि हुई। लेकिन, अभी तक सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ से बचाव के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन

खास बात यह है कि यमुना नदी के किनारों पर बनने वाले तटबंध का कार्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है। तमशाबाद, राणा माजरा और खोजकीपुर में अभी काम चल रहा है। विभाग का दावा है कि जल्द काम को पूरा कर लिया जाएगा। पानीपत जिले और उत्तर प्रदेश के बीच यमुना नदी सीमा रेखा का काम करती है। बारिश के मौसम में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा रहता है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में तटबंध टूटने से यमुना नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। जिसके बाद 2024 में बाढ़ से बचाव के लिए 15 करोड़ रुपये की लागत से नदी के किनारे पर पत्थरों के तटबंध बनाए गए थे। लेकिन, पानी अधिक आने से तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिस कारण इस बार तटबंधों की मरम्मत की जानी थी। इसके लिए छह करोड़ रुपये का बजट भी सिंचाई विभाग के लिए जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें तामशाबांद में एक करोड रूपये की लागत से पत्थरों के स्टड (ठोकरों) की मरम्मत का काम किया जाना था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह काम करीब-करीब पूरा हो चुका है।
वहीं, राणा माजरा गांव में दो नए स्टड बनाए जाने थे और 500 फीट की एक रपटा बनाया जाना था। पत्थरगढ़ गांव में करीब डेढ करोड़ रुपये की लागत से पौने दो किमी में तटबंध पर ईंटों की लाइनिंग का काम किया जाना था। यह काम अभी अधूरा है।
खोजकीपुर गांव में भी एक करोड़ रुपये की लागत से यमुना नदी के में 10 स्थानों पर स्टड बनाए जाने थे। अभी यह काम भी अधूरा है। वहीं नन्हैडा गांव में 60 लाख रुपये की लागत से एक ठोकर बनाई जानी थी। वहीं दो ठोकरों की मरम्मत होनी थी और मिर्जापुर गांव में 50 लाख रुपये की लागत से स्टड बनाने काम किया जाना था। ये काम भी अभी पूरे नहीं हुए हैं।

केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रवीन ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना में रविवार करीब 40 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। देर शाम तक 50 हजार क्यूसिक तक बढने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed