फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna will remain dirty like this

Panipat News: ऐसे तो यमुना रह जाएगी मैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Yamuna will remain dirty like this
पानीपत। सरकार के छह विभागों में तालमेल की कमी से यमुना में प्रदूषण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विभागों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेंद्र राव के कड़े निर्देशों के बाद भी ड्रेन की निगरानी शुरू नहीं की। इससे पहले फरवरी व मार्च में इस संबंध में दो बार बैठकों में चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने विभागों के अधिकारियों से मास्टर प्लान की रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक मास्टर प्लान ही तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में यमुना को कैमिकलयुक्त पानी से बचाना बड़ी चुनौती है। स्थिति यह है कि अब भी ड्रेन में अनट्रीटेड पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-25 स्थित बैंकेट हाल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भी चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने इस संबंध में प्रशासन को कड़े निर्देश जारी करते हुए ग्राउंड स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

देवी मंदिर से कुटानी रोड तक ढाई किलोमीटर में 70 से अधिक ऐसे प्वाइंट हैं, जहां घरों व फैक्टरी संचालकों ने पाइप लगाकर सीधा पानी ड्रेन में छोड़ा है। इसलिए ड्रेन केमिकल युक्त हो रही है, जो सीधे यमुना में गिरती है, इसलिए यमुना प्रदूषित हो रही है। खासतौर से दिसंबर और जनवरी में यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं इसका आरोप सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर पर लगता है। कारण कि इन जिलों में शहर के नालों का पानी ट्रीट किए बिना छोड़ा जा रहा है। इसका मुख्य कारण विभागों में तालमेल की कमी को माना जा रहा है। सभी विभाग एक दूसरे पर ड्रेन को अनट्रीटेड पानी से बचाने की जिम्मेदारी थोप देते हैं। ड्रेन में बिना ट्रीटेड पानी ना छोड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम, पंचायती राज विभाग, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी, सिंचाई विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की है, लेकिन अब तक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को छोड़कर अब तक दूसरे विभागों ने अपना प्लान तैयार नहीं किया हे।
विज्ञापन

पानीपत में वैसे तो 17 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जो नगर निगम और एचएसवीपी के अंतर्गत आते हैं । दूसरी ओर दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक हरियाणा में डीडी -1 व डीडी -2 नहरें हैं। इन नहरों से दूषित पानी यमुना में पहुंचता है। ये नहर गांव शिमला गुजरान के पास एक दूसरे से मिलती हैं। शिमला गुजरान से नहर गांव खोजकीपुर के पास यमुना में आकर मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ यमुना की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मास्टर प्लान मांगा गया है। इसके तहत उन प्वाइंतों को चिह्नित करना होगा, जहां से नाले ड्रेन में गिरते हैं। हर विभाग की जिम्मेदारी है कि वह यमुना को स्वच्छ बनाने में योगदान करें, लेकिन अभी तक अपेक्षित काम नहीं हो पाया है।
-कमलजीत सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed