फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna water level is stable, chances of increase again from today

Panipat News: यमुना का जल स्तर स्थिर, आज से फिर से बढोतरी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level is stable, chances of increase again from today
पानीपत। यमुना नदी के जल स्तर में रविवार को स्थिर रहा है। पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते सोमवार फिर से यमुना के जल स्तर में बढोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर सिंचाई विभाग अलर्ट हो गया हैं। यमुना में बाढ़ बचाव को लेकर सभी विभाग के एसडीओ, जेई, मैट, बेलदारों की टीम यमुना बांध पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी, एसडीओ सतीश कुमार, जेई मोहित और प्र‎दीप का कहना है कि यमुना में बाढ़ बचाव को लेकर बांध पर पत्थरों के ठोकरे लगाई जा रही हैं। बाढ़ बचाव के पुख्ता ‎प्रबंध किए जा रहे हैं। जिससे आमजन को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

यमुना से सटे राणा माजरा, पत्थरगढ, नवादा, तामशाबाद, नन्हेडा, खोजकीपुर गांव के लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा यमुना में पत्थर अभी देरी से आ रहे है और कई जगहों पर पत्थरों की ठोकरों के स्थान पर अस्थाई रूप से मिट्टी के कट्टे लगाए जा रहे हैं जबकि पत्थरों की ठोकरें ज्यादा मजबूत होती है और यमुना के पानी से वही मिट्टी के कटाव को रोक सकती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सिंचाई विभाग द्वारा 15 जुलाई तक बाढ़ बचाओ प्रबंध पूरे करने होते हैं लेकिन अभी बचे एक सप्ताह में विभाग द्वारा ठेकेदार से सभी पत्थरों की ठोकरे लगवाने को लेकर पत्थर कम आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में यमुना का तटबंध टूटने से 2013 में भी बाढ़ आई थी और उस समय पत्थरगढ, नवादा और गोयला गांव के पास तीन जगहों पर यमुना का तटबंध टूट गया था। उसके अलावा ड्रेन नंबर दो यमुना के पानी के दबाव के चलते भलौर गांव के पास से टूट गई थी।

उस समय भी बहुत से गांव के किसानों की बाढ़ के पानी से फसल बर्बाद हो गई थी। तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बाढ़ से प्रभावित गांव का दौरा किया था। वही वर्ष 2023 में नवादा-आर गांव के पास भी यमुना का तटबंध टूटने से दर्जनों गावों में बाढ़ आने से नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed