फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna reached near warning point

सनौली: चेतावनी बिंदु के नजदीक यमुना का जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Yamuna reached near warning point
सनौली। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते रविवार रात से यमुना नदी में ढाई लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे सोमवार शाम यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 230.15 मीटर पहुंच गया। यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। इसके मद्देनजर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में भी जमकर बारिश हो रही है। इससे हथिनीकुंड बैराज पर पानी का अधिक दबाव बन गया। दबाव बढ़ने से बैराज से सनौली यमुना नदी में ढाई लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया जा रहा है। रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 229 मीटर था, जबकि सोमवार को सुबह आठ बजे जलस्तर 229.65 मीटर, 11 बजे 230.05 मीटर और शाम चार बजे जलस्तर 230.15 मीटर पर पहुंच गया। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार रात तक यमुना का जलस्तर और बढ़ जाएगा, लेकिन हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने से मंगलवार शाम तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed