फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna reached near danger mark, bathing prohibited

Panipat News: खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, स्नान पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Yamuna reached near danger mark, bathing prohibited
खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, स्नान पर रोक - फोटो : खतरे के निशान के पास पहुंची यमुना, स्नान पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पहाड़ों में बारिश के बाद हथिनी कुंड बैराज से यमुना में अलग-अलग समय में पानी छोड़ा जा रहा है। यमुना में बैराज से सोमवार रात व मंगलवार सुबह तक अलग-अलग घंटों में कई बार 50-50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। ऐसे में यमुना का पानी चेतावनी स्तर 231 मीटर के नजदीक आ गया है जिससे यमुना में स्नान पर रोक लगा दी गई है।
केंद्रीय जल आयोग के जेई प्रवीन के अनुसार मंगलवार देर रात को पानी चेतावनी स्तर से कुछ ऊपर पहुंच गया था लेकिन बुधवार शाम को पानी कुछ कम होकर चेतावनी स्तर से थोड़ा नीचे बह रहा है। वहीं यूपी प्रशासन द्वारा यमुना पुल के पास हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के स्नान के लिए लकड़ी की बल्लिया लगाकर बेरिकेडिंग की गई थी। मंगलवार रात से चल रहे ज्यादा पानी की वजह से लकड़ी की बल्लियां पानी में डूब चुकी हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम पुरी अलर्ट है। यमुना में चल रहे पानी पर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। यमुना तटबंध की एसडीओ, जेई व बेलदारों की टीमें निरंतर निगरानी कर रही है। पत्थरगढ़ से लेकर हथवाला गांव तक करीब 36 किमी के एरिया में कहीं पर कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed