फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna overflows: Rahimpur Khedi village cut off from communication, 80 people stranded

उफनाई यमुना : रहीमपुर खेड़ी गांव से कटा संपर्क, 80 लोग फंसे

Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yamuna overflows: Rahimpur Khedi village cut off from communication, 80 people stranded
यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। यमुना में पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। मंगलवार को दिनभर खतरे के निशान 231.50 मीटर से आधा मीटर ऊपर 232.00 पानी बहता रहा। ऐसे में पत्थरगढ़ और नवादा-आर गांव में तीन स्थानों पर तटबंध लीक हो गए। सनौली स्थित टापू में बसे रहीमपुर खेड़ी गांव से संपर्क कट गया है। इस गांव में करीब 80 लोग रह रहे हैं। यमुना के आसपास के 12 से ज्यादा गांवों में करीब 20 हजार एकड़ फसल डूब गई। किसानों को अब फसल खराब होने का डर सताने लगा है।
सनौली व समालखा में तटबंध ओवरफ्लो होने से बिलासपुर, हथवाला, राक्सेड़ा, बिलासपुर, रामड़ा-आर व सनौली खुर्द के खेतों और सनौली खुर्द स्थित गोशाला में पानी पहुंच गया। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम रातभर यमुना पर तैनात रही। अधिकारियों ने बुधवार दोपहर तक पानी कुछ कम होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से रविवार और सोमवार को छोड़ा गया पानी मंगलवार को पानीपत की सीमा में आ गया। पत्थरगढ़ गांव के पास सुबह करीब सात बजे यमुना के तटबंध में रिसाव हो गया। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी, एसडीओ सतीश कुमार, जेई मोहित, हरीश व प्रदीप सुबह ही यमुना पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पोपलेन और जेसीबी की मदद से रिसाव को बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नवादा-आर के पास पहला रिसाव सुबह करीब नौ बजे व दूसरा रिसाव 11 बजे हुआ। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इसे बंद किया। नवादा-आर गांव के पास 11 जुलाई 2023 को तटबंध में इसी तरह से रिसाव हुआ था। त्वरित कार्रवाई से यमुना के साथ लगते गांव गढ़ी बेशक, नवादा आर, नवादा पार, नगला, पत्थरगढ़ व जलालपुर सहित करीब आठ गांव और फसल डूबने से बच गए।
पुलिस थाना के पास गोशाला में भरा पानी
यमुना का पानी गांव रामड़ा-आर के पास खेतों से होकर हरिद्वार हाईवे पर पुलिस थाना के पास गोशाला के निचले हिस्से में भर गया है। करीब 350 गोवंश को ऊपरी क्षेत्र में सुरक्षित लाया गया। गोशाला में रखा भूसा डूब गया। यमुना का पानी पुल के पास ओवरफ्लो होकर रामडा आर, रिशपुर और सनौली खुर्द तीन गांवों के खेतों में भर गया। सब्जी की फसल खराब हो गई है। हाईवे के नीचे पुलिया से पानी सनौली खुर्द गांव की तरफ जा रहा है। यमुना पुल के नजदीक तामशाबाद के रकबे और सनौली पुलिस थाना के पास शराब के दो ठेकों में भी पानी घुस गया। कारिंदों ने शराब की पेटियों को बाहर निकाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
प्रशासन ने गांव खाली करने के दिए थे निर्देश
टापू पर बसे सनौली के रहीमपुर खेड़ी गांव के चारों तरफ पानी भरने से गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। यहां करीब 80 लोग हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों को दो दिन पहले गांव खाली कर सुरक्षित स्थान पर आने को कहा था पर वे अपने मवेशी व खेती छोड़कर नहीं आए। रहीमपुर खेडी, मिर्जापुर व गोयला के सरपंच अनिल गोस्वामी ने बताया कि रहीमपुर खेड़ी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। अब इंजन बोट भी नहीं जा सकती।

12 मछुआरों को सुरक्षित निकाला

यमुना पुल के आसपास मछली पकड़ने आए करीब 12 मछुआरे मंगलवार को अचानक पानी आने पर टापू पर फंस गए। उनको किश्ती की मदद से सुरक्षित निकाला गया। मुंशी ने बताया कि वे करीब 12 लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं। यमुना पुल के पास ही टापू पर थे। अचानक चारों तरफ पानी भर गया।

यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते ग्रामीण। संवाद

यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते ग्रामीण। संवाद

यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते ग्रामीण। संवाद

यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed