फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna overflowed, water entered the fields, crops drowned

Panipat News: यमुना उफनाई, खेतों में घुसा पानी, फसलें डूबीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Yamuna overflowed, water entered the fields, crops drowned
सनौली। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में रविवार को दोपहर बाद से शाम तक कई बार में एक-एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना का पानी सोमवार को चेतावनी स्तर व खतरे के निशान के बीच चल रहा है। यमुना में सोमवार को खतरे के निशान 231.50 के पास चल रहा है। जबकि यमुना में रविवार को पानी चेतावनी स्तर व खतरे के निशान के बीच चल रहा था।
विज्ञापन

यमुना तटबंध से सनौली, बापौली व समालखा के मिर्जापुर समेत 12 गांवों में 14-15 हजार एकड़ में पानी घुस गया है। रहीमपुर खेड़ी का गांव का एक बार फिर संपर्क कट गया है। खोजकीपुर गांव के पास यमुना के पानी से कटाव को कम करने के लिए सिंचाई विभाग ने मिट्टी के कट्टे व पेडों की टहनियां डाली हैं। यमुना के पानी से गांव खोजकीपुर व नवादा आर में भूमि का कटाव लगातार हो रहा है।
विज्ञापन

दोनों गांवों में कटाव पूरी तरह से बंद नहीं हो पाया है। गांव खोजकीपुर में तो सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार को भी कटाव रोकने के लिए मिट्टी के कट्टे व पेडों की टहनियां डाली हैं। बेलदार व मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो यमुना में पानी एक लाख क्यूसेक तक हथिनी कुंड बैराज से पूरा दिन में छोड़ा जाता है। रविवार को एक लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान गजे सिंह, सुभाष, कृष्ण, ताहिर, सलीम, सतपाल, बलबीर, रोहतास, मामन, राजबीर, रोहतास व अनिल का कहना है कि यमुना नदी में फिलहाल पानी उफान पर चल रहा है। अचानक जलस्तर बढ़ने से नदी के अंदर लगे इंजन, झोपड़ी सब डूब गई हैं। अगर लगातार जलस्तर बढ़ता रहा तो फसल बर्बाद हो सकती हैं। वहीं नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, पंचायत अफसर, ग्राम सचिव ने यमुना से सटे गांवों में जायजा लिया। गांवों में ठीकरी पहरा लगाया जा रहा है। किसान महेश, संदीप, सुभाष, नरेश, विनोद व सुखपाल का कहना है कि यमुना नदी में आई बाढ़ के पानी से नदी के अंदर खड़ी सब्जियों में पानी भर गया है।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि यमुना नदी में दो दिनों से लगातार जलस्तर बढ़ रहा है । अभी तक नदी का पानी नियंत्रण में है। बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। मिटटी के कट्टों को कटाव पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed